Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…

न्यायालय सम्बन्धित एवं नियोजन सम्बन्धित मामलों को जनता दरबार में ना लाए, इन मामलो में नियम संगत पारदर्शिता के साथ लिया जाता है निर्णय : उपायुक्त…

सरायकेला Sanjay। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं लेकर आए दर्जनों फरियादियों से क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस क्रम में फरियादियों द्वारा विभिन्न विभाग से सम्बन्धित समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसके त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि अधिग्रहण, पेयजल समस्या, सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रित को योजनाए के तहत लाभ प्रदान करने, आदित्यपुर में विभिन्न उद्योग जगत में मिनिमन वेजेस के अनुरूप कर्मियों को वेतन भुगतान ना करने तथा गंभीर बीमारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने समेत अन्य समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में NH32 पर अज्ञात वाहन दुर्घटना में मृत के आश्रित को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान कराने से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए जिस पर उपायुक्त ने सम्बन्धित अंचलाधिकारी एवं अपर उपायुक्त को यथाशीघ्र लाभ प्रदान कराने के निर्देश दिए।

वही गम्हरिया प्रखंड से बेटी के इलाज में गंभीर बीमारी योजना के तहत लाभ प्रदान कराने सम्बन्धित आवेदन पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर यथाशीघ्र लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने जिलेवासियों से न्यायालय में लंबित केस, आपसी बंटवारा, आपसी लडाई, जमीन पर कब्जा दिलाना, नियोजन सम्बन्धित मामले जनता दरबार कार्यक्रम में ना लाने की अपील किये। उपायुक्त ने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों पर निर्णय लेना या आदेश देने का शक्ति सिविल प्रशासनिक पदाधिकारी के पास नहीं होता, इसी प्रकार जमीन पर कब्जा दिलाना,

आपसी बटवारा में दोनों पक्षों की बात सुनने एवं जाँच के पश्चात ही निर्णय लिया जा सकता है जिसकी प्रक्रिया भी अलग है न्यायिक है ऐसे मामलो को जनता दरबार में ना लाए, इसमें समाधान हेतु सम्बन्धित न्यायालय का सहारा लिया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार में सरकार के कल्याणकारी योजनाओ से सम्बन्धित, विधि व्यवस्था से सम्बन्धित या ऐसी घटना जिससे समाज पर प्रभाव पड़ रहा हो या किसी कार्यालय में आपके काम के बदले में प्रताड़ित किया जा रहा है या किसी तरह की डिमांड की जा रही है ऐसे मामलो से जिला प्रशासन को अवगत कराए ताकि योग्य लाभुक को योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही दोषी पर नियम संगत करवाई किया जा सके।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…