Advertisements

हेंसल में कार और टेम्पू में जबरदस्त टक्कर में पाँच घायल,कार में
बैठी गर्भवती महिला भी घायल…
राजनगर प्रखंड के हेंसल बाजार के समीप रात्री लगभग 8 बजे एक डाला टेम्पो और कार में हुई जबरदस्त टक्कर हो गई।दुर्घटना में टेम्पो पलट गई।वहीं कार में सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गया।वहीं घायलों में एक गर्भवती महिला भी दुर्घटना में घायल हो गई।सभी घायलों को नजदीकी प्रिया हेल्थ क्लीनिक में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात राजनगर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया।वहीं मौके पर पहुँची पुलिस जाँच में जुट गई है।बताया जा रहा है।कार में सवार यात्री राजनगर के भोंडोडीह शादी समारोह से टाटा लौट रहे थे। इसी क्रम में हेंसल बाजार में अनियंत्रित होकर टेम्पों के साथ टकरा गई।वहीं टेम्पो चालक भी घायल है।
Advertisements


