Advertisements
Spread the love

सरायकेला : विक्रम उद्योग में बड़ा फेरबदल, अशोक सिंह उर्फ राघव बने डायरेक्टर…

रिपोर्टर – जगबंधु महतो 

Advertisements

जमशेदपुर : अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव को विक्रम शर्मा की कंपनी विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा लिए गए इस फैसले को कारोबारी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोनारी निवासी अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव एक न्यूज चैनल के चेयरमैन भी हैं और सामाजिक-व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, विक्रम उद्योग का सालाना कारोबार लगभग 600 से 700 करोड़ रुपये के बीच है। कंपनी का विस्तार कई राज्यों में फैला हुआ है। हरियाणा के

रोहतक-गुरुग्राम क्षेत्र में ट्रूबक्स बीयर का बॉटलिंग प्लांट संचालित होता है, जबकि मध्यप्रदेश के जबलपुर में लगभग 200 एकड़ जमीन कंपनी के पास है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के रानीगंज में कोयला कारोबार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सिलिका (सफेद पत्थर) का कार्य और झारखंड के घाटशिला में क्रशर मशीन का संचालन भी कंपनी के व्यवसाय का हिस्सा है। कोलकाता में RNT अस्पताल के समीप करीब 10.70 बीघा जमीन होने की भी जानकारी सामने आई है।

गौरतलब है कि बीते 13 जनवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में कंपनी के मालिक विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में अब तक शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कंपनी के परिवार और प्रबंधन द्वारा अशोक सिंह उर्फ राघव को डायरेक्टर बनाए जाने को नई रणनीतिक दिशा के रूप में देखा जा रहा है।