SARAIKELA : खरसावां में विद्यार्थियों के जाति-आय प्रमाण पत्र बनाने में बरती जा रही है लापरवाही: आजसू  — प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी के कारण ई-कल्याण छात्रवृति से वंचित हो रहे है विद्यार्थी।

Advertisements
Spread the love

खरसावां में विद्यार्थियों के जाति-आय प्रमाण पत्र बनाने में बरती जा रही है लापरवाही: आजसू
— प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी के कारण ई-कल्याण छात्रवृति से वंचित हो रहे है विद्यार्थी।

  • सरायकेला : SANJAY

आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राम रतन महतो व विस प्रभारी संजय जारिका ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि खरसावां में आय प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र बनने में काफी विलंब हो रही है. इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है. इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा. उन्होंने जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों से इस मामले में संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. आजसू नेताओं ने आरोप लगाया गया है कि खरसावां के दर्जनों एसटी व ओबीसी छात्र-छात्राओं के समय पर जाति व आय प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण कल्याण विभाग के ई-कल्याण छात्रवृति फार्म नहीं भर पाये. ऐसे कई छात्र-छात्रायें है, जिन्होंने फरवरी माह में ही प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिये आवेदन किया था. उन्होंने उदाहरण के तौर पर तुषारकांत प्रधान, पुनम गोप, हेमंत महतो, शांति नायक आदि के आवेदन का ब्योरा दिया है, जिन्होंने फरवरी माह में ही जाति-आय प्रमाण पत्र के लिये ऑनलाइन आवेदन किया था. एक माह से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी इन छात्रों का प्रामण पत्र नहीं बन पाया है. जिससे ये छात्र कल्याण विभाग के ई-कल्याण छात्रवृति फार्म नहीं भर पाये. आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राम रतन महतो व विस प्रभारी संजय जारिका ने सवालिया लहजे में पुछा कि छात्रों को हुए नुकसान का जिम्मेवारी कौन है? उन्होंने जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों से इस मामले में संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

You missed