Spread the love

73 लाख रुपया की राशि से संवरेंगे गम्हरिया

प्रखंड के 205 विद्यालय……

सरायकेला। विद्यालय विकास के लिए इस वित्तीय वर्ष स्कूल ग्रांट में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए गम्हरिया के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कानन पात्र ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं पूर्व की भांति है। विद्यालय का विकास विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से ही किया जाना है।

Advertisements
Advertisements

परंतु इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्कूल ग्रांट की राशि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जो सरकार की पारदर्शिता नीति के तहत की गई है। इसके तहत गम्हरिया प्रखंड के 205 विद्यालयों के लिए 73 लाख रुपया की विद्यालय विकास राशि स्वीकृत की गई है।

जिसमें अभी तक कुल 20% राशि 12 लाख रुपया खर्च किया गया है।

You missed