Spread the love

मानसिक रूप से विक्षिप्त

युवक ने फंदा से झूलकर

की आत्महत्या….

सरायकेला (संजय मिश्रा)  मानसिक तौर पर विक्षिप्त 19 वर्षीय युवक रौशन प्रधान ने शुक्रवार को अपने ही घर में कपड़े का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हेस्सा गांव का रहने वाला युवक रौशन मानसिक तौर पर बीमार था. उसको कभी भी घर में अकेला नहीं छोड़ा जाता था।

Advertisements
Advertisements

 

लेकिन शुक्रवार के दिन परिवार के सदस्य ड्यूटी पर और बाकी लोग सरायकेला के साप्ताहिक हाट में खरीददारी करने चले गए थे। इसी बीच घर में खुद को अकेला पाकर रौशन कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. शाम के समय जब सभी लोग वापस घर पहुंच कर दरवाजा खोला तो रौशन को लटकता पाया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना सरायकेला थाने को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। जहां शनिवार को चिकित्सकों द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया. इस अवसर पर पांड्रा पंचायत के स्थानीय मुखिया वीरेंद्र केराई मृतक के परिजनों के साथ मौजूद रहे।

You missed