Advertisements
Spread the love

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक हुआ गंभीर

रूप से घायल….

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर फौजी ढाबा के समीप शनिवार की शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में कुदरसाई गांव निवासी 35 वर्षीय युवक गोविंद गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिविल कोर्ट में काम करने वाला उक्त युवक गोविंद गोप अपने किसी काम से मांगूडीह जा रहा था। इसी दौरान फौजी ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से घायल गोविंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

You missed