उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में इनरव्हील जमशेदपुर जेस्ट द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान…..
सरायकेला। न्यू कॉलोनी आदित्यपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्वच्छता एवं हाथ धुलाई को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में वर्ग सप्तम से दशम तक के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इनरव्हील जमशेदपुर जेस्ट के अध्यक्ष निशा गढ़िया एवं नीता अग्रवाल विद्यार्थियों को स्वच्छता का टिप्स एवं हाथ धोने हेतु लिक्विड हैंड वॉश का इस्तेमाल करने और विद्यालय को सूखा एवं गिला कचरा रखने हेतु डस्टबिन प्रदान की कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने इनरव्हील क्लब के द्वारा इस प्रकार के आयोजन को विद्यार्थियों की आवश्यकता मानते हुए क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।
Advertisements

Advertisements


