Spread the love

14 को मनायी जाएगी भीमराव अम्बेडकर जयंती…

 

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अन्तर्गत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर गांव के गाँधी चबूतरे में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती समारोह मनाने के लिए भीम आर्मी भारत एकता मिशन के वरीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक की गई। जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष सुदर्शन मुखी ने कहा कि 14 अप्रैल के दिन भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर कि 131वीं जयंती समारोह को हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Advertisements
Advertisements

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के संविधान से देश चलता है तथा राष्ट्र के सम्पूर्ण विकास के लिए उनके आदर्शों को अपनाते हुए शिक्षित होकर संगठित होने के साथ अपने हक अधिकारों के प्रति सतर्क रहना एक सभ्य समाज के लिए आवश्यक है। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान,प्रखंड अध्यक्ष श्याम करूवा,पंचू मुखी,रविशंकर मुखी,रंजन करूवा,वीरेन्द्र उंराव मौजूद रहे।

You missed