Spread the love

प्रेमी-प्रेमिका हुए सड़क दुर्घटना के शिकार, एमजीएम ले जाने

के क्रम में प्रेमिका की हुई मौत……….

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटा टांगरानी के समीप बुधवार की दोपहर घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार थोल्को गांव निवासी 21 वर्षीय युवती उर्मिला गोप और पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी निवासी 25 वर्षीय युवक बैकुंठ कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों एवं झामुमो के गोविंदपुर पंचायत अध्यक्ष राजन मुर्मू की मदद से दोनों घायलों को रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया।

Advertisements
Advertisements

जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। जहां एमजीएम ले जाने के क्रम में युवती उर्मिला गोप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका है। मोटरसाइकिल प्रेमिका चला रही थी। दोनों बाइक से सरायकेला की ओर घूमने आए हुए थे। और दोपहर को वापस अपने घर थोल्को गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण से छोटा टांगरानी के पास टर्निंग में बाइक का संतुलन युवती ने खो दिया और सीधे जाकर लोहे के पोल से जोरदार से प्रेमिका की हुई मौत

टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। युवती की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही थी।

वहीं इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे घटना की जानकारी हासिल की एवं बाइक को अपने कब्जे में लेकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। सरायकेला थाना के एएसआई सनी टॉपको ने बताया कि पूरे घटना की छानबीन की जा रही है।

You missed