बजट घोर निराशावादी: मनोज कुमार चौधरी….
सरायकेला। भाजपा नेता सह सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को घोर निराशावादी बताया है।
Advertisements

Advertisements

उन्होंने कहा है कि बजट में छात्र, व्यवसाई और किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए बजट से कोई उम्मीद नहीं है। घोषणा के अनुरूप 300 यूनिट बिजली फ्री करने का वादा किया गया था। लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। उन्होंने बताया कि गरीबों और बेरोजगारों के लिए बजट में कोई रोडमैप तैयार नहीं किया गया है। कृषि लोन माफ करने के लिए बजट में कोई नया प्रावधान नहीं है। तीन कमरे का प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा का भी कुछ नहीं हुआ। इसलिए कुल मिलाकर बजट से लोगों को निराशा मिली है।

