Advertisements
Spread the love

उप विकास आयुक्त ने मनरेगा अंतर्गत कार्य का किया

निरीक्षण…….

सरायकेला। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई द्वारा इचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गौरांगडीह, गुदड़ी, बांदु, तुता, सोडो, सितू, टीकर, चिमटिया, मैंसड़ा, पातकुम, नदिसाई पंचायत में कुल सभी 332 योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2020-21 में एमआईएस में दर्ज गलत बिल से संबंधित मामले को पाया गया।

Advertisements

जिस के संबंध में उप विकास आयुक्त द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर को सख्त निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक करोड़ के संभावित फर्जी निकासी को रोक लिया गया है। वही संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त हो सकते हैं। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वयंसेवक, ग्राम रोजगार सेवक, कनीय अभियंता एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे।

You missed