
हिंदू नव वर्ष यात्रा को लेकर धर्म जागरण समिति ने की बैठक . . .
सरायकेला। आगामी 21 मार्च को आयोजित होने वाली हिंदू नव वर्ष यात्रा को लेकर धर्म जागरण समिति की बैठक की गई। बुरुडीह पंचायत के बेगनाडीह गांव से आगामी 21 मार्च को निकलने वाली हिंदू नव वर्ष यात्रा को लेकर बैठक में रणनीति तैयार की गई। बताया गया कि 21 मार्च को हिंदू नव वर्ष यात्रा खरसावां से निकलकर सरायकेला होते हुए जमशेदपुर के डिमना से होकर साकची आम बागान तक जाएगी। उक्त हिंदू नव वर्ष यात्रा के सफल आयोजन के लिए आगामी 9 मार्च को सभी सनातनी हिंदुओं को जागृत करने को लेकर साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में धर्म जागरण समिति के संरक्षक प्रभात स्वांसी, कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष नायक, मुकेश पंडा, अशोक नायक, भुनेश्वर दास, किसनाथ प्रधान, लव कुमार नायक, अरविंद नायक, गुधाधर प्रधान, अभिषेक कारवां, मंजीत कुमार महतो, भोला कारवां, शुरू नायक, रंजीत नायक एवं मनसा राम महतो उपस्थित रहे।
