Spread the love

उप विकास आयुक्त ने कुचाई प्रखंड अंतर्गत वित्त आयोग से

संबंधित समीक्षा की……

सरायकेला। कुचाई प्रखंड कार्यालय के सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें 13वें, 14वें और 15वें वित्त आयोग योजना का पंचायतवार समीक्षा किया गया। इस दौरान बिंदुवार चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी अपूर्ण योजनाओं को 1 सप्ताह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements

सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत समिति में इस महीने के अंत तक 80% राशि खर्च करने के निर्देश दिए। कम खर्च करने वाले ग्राम पंचायत गोमियाडीह, रोलाहातु, रुगुडीह, बराहातु और मरांगहातु के संबंधित पंचायत सचिव को फोकस करने का निर्देश दिया।

14वें वित्त आयोग की राशि को आगामी 31 मार्च के पूर्व शत प्रतिशत खर्च करने का निर्देश दिया। बैठक में कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर, कनीय अभियंता सुमित कवि, प्रखंड समन्वयक मनोज मांझी, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अशोक कुमार महतो, सुबोध टूडू सहित पंचायत के सभी पंचायत सचिव उपस्थित रहे।