Advertisements
Spread the love

सेवानिवृत्ति पर कॉलेज के शिक्षकों को दी गई भावभीनी

विदाई….

सरायकेला। काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला में पदस्थापित इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार रॉय एवं उड़िया विभाग की वर्तमान में महिला मॉडल कॉलेज खरसावां में पदस्थापित डॉ अतुल सरदार को उनकी सेवानिवृत्ति पर कॉलेज परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सरोज कुमार कैवर्त की अध्यक्षता में इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के गणित विभागाध्यक्ष डॉ बीके सिन्हा, बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ कृष्णा प्यारे, महाविद्यालय के डॉ एके झा, डॉ लालती तिर्की, डॉ सुप्रभा टूटी, घंटी आधारित सभी शिक्षक, जयप्रकाश नारायण एवं रवि सहित कैसी चित्र कर्मी और छात्र संघ के सदस्य उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

You missed