Advertisements
Spread the love

डीएलएसए द्वारा छात्राओं को किया गया जागरुक…

सरायेकला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साहेबगंज सरायकेला में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवी सत्यनारायण महतो ने छात्र छात्राओं को बाल विवाह,बाल श्रम अधिनियम,घरेलु हिंसा,पोक्सो अधिनियम 2012 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी देते हुए शिक्षा के महत्व के संदर्भ में बताया गया। बताया गया कि शिक्षा से ही हम अपना व समाज का बदलाव कर सकते है इसलिए सभी मन लगाकर पढ़ाई करे। छात्राओं को सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की भी जानकारी दी गयी। मौके पर पीएलवी सुष्मा उरांव, सत्यनारायण महतो व राधेश्याम महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।