Advertisements
Spread the love

झारखंड छात्र मोर्चा ने निकाली आभार यात्रा…

सरायकेला Sanjay। झारखंड छात्र मोर्चा के छात्र नेता मोहन गुन्दुआ के नेतृत्व में छोटानागपुर कॉलेज हेंसल के छात्र छात्राओं ने आभार यात्रा की। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के लिए फ्री बस सेवा देने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद में पारित करने पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए आभार यात्रा निकाली गई। आभार यात्रा में शामिल रहे झारखंड छात्र मोर्चा के जिला सचिव राकेश सतपथी एवं दीपक गोप ने कहा कि छात्र छात्राओं के लिए राज्य सरकार द्वारा फ्री बस सेवा देने का प्रस्ताव पारित कर बेहतर पहल किया गया है। जिससे गरीब छात्र-छात्राओं की पहुंच कॉलेज तक सरल एवं आसान हो पाएगी।

 

You missed