Advertisements
Spread the love

केंद्रीय मंत्री सह कमिटी अध्यक्ष अर्जुन

मुंडा की अध्यक्षता में आज होगी

‘DISHA’ की बैठक : उपायुक्त…..

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (‘DISHA’) अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता एवं सांसद, विधायक एवं नवनिर्वाचित प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों के साथ जिला समाहरणालय स्थित सभागार में ‘DISHA’ की बैठक की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी। इसके तत्पश्चात विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं के कार्य प्रगति का समीक्षा किया जायेगा। इसके पश्चात अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों के द्वारा जिले के विकास को लेकर बिंदुवार चर्चा की जाएगी। इस दौरान प्राप्त निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित करते हुए विभागीय पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य योजना निर्धारित करते हुए कार्य किया जायेगा।

Advertisements

You missed