Spread the love

मुरूप के अर्जुन पुस्तकालय ने चलाया सदस्यता अभियान….

Saraikela । सरायकेला प्रखंड अंतर्गत के मुरूप स्थित अर्जुन पुस्तकालय द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुरुआत पंचायत मुख्यालय मुरूप गांव से हुआ।

Advertisements
Advertisements

इस अभियान का नेतृत्व पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने करते हुए बताया कि इस अभियान में पंचायत एवं आस पास के सभी गांवों के बुद्धिजीवी व शिक्षाविद लोगों को जोड़ा जाएगा। और पुस्तकालय के विकास में मार्गदर्शन लिया जायेगा।

आगे उन्होंने बताया कि अर्जुन पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए कई उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध हैंं। स्थानीय युवक-युवती इसका लाभ ले सकते हैं। सारी पुस्तकें “पुस्तक संग्रह अभियान” के तहत एकत्रित किए हैंं। श्री प्रधान ने बताया कि कोरोना काल में सबसे बुरा असर शिक्षा पर पड़ा है।

कोरोना काल का विद्यार्थी का भविष्य अधर में लटक गया है। फलत उन्होंने क्षेत्र के युवा विद्यार्थियों को अर्जुन पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी पुस्तको का निशुल्क अध्ययन करने की अपील की है। मौके पर हेमसागर प्रधान, माधव प्रधान, शिबू प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक, देवाशीष प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, निरंजन प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक समेत कई युवक उपस्थित रहे।