Advertisements
Spread the love

नपं उपाध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की खुराक……

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पंचायत के देहुरीडीह स्थित बूथ पर 0 से 5 साल के दो बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

Advertisements

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता केरकेट्टा भी उपस्थित रहे। बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला के अंतर्गत 125 बूथों पर लगभग 30000 बच्चों को तीन दिवसीय अभियान के तहत पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जानी है। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने आम लोगों से पल्स पोलियो राष्ट्रव्यापी अभियान में सहयोग करने की अपील की। ताकि भारत देश को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया जा सके।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पोलियो की खुराक से एक भी बच्चा वंचित ना रह पाए, इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बुथ बनाया गया है। साथ ही सभी प्रमुख चौक चौराहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की गई है। वैक्सीनेटरों के सहयोग एवं पर्यवेक्षण के लिए सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है।