Advertisements
Spread the love

विश्व टीबी दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त जिले का लिया गया

संकल्प।

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुरुवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिले को टीबी मुक्त करने का शपथ लिया गया। सरायकेला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर रितेश, शिवकांत झा, प्रभा कुमारी, पूनम कुमारी एवं प्रकाश के उपस्थिति में टीबी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

Advertisements
Advertisements

हेल्थ सब सेंटर बुंडू एवं हेल्थ सब सेंटर पठानमारा में टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान टीबी को लेकर प्रचार प्रसार करने तथा रोगियों को समय पर दवाई उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। ताकि टीबी मुक्त भारत अभियान में जिले की अहम योगदान हो सके।