आदित्यपुर में की गई कार्रवाई से बालू माफियाओं में दहशत….
आदित्यपुर (ए के मिश्रा) सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना प्रभारी कि की गई करवाई से बालू माफियाओं में दहशत फैल गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कोल्हान डीआईजी और वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में थाना प्रभारी राजन कुमार और वरीय पदाधिकारी द्वारा सख्ती दिखाते हुए अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। उसी निर्देशन के आलोक में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा बालू माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों को जप्त किया गया है। और वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। अचानक की गई कार्रवाई से बालू माफियाओं में खलबली मचा हुआ है।
Advertisements

Advertisements

Related posts:

