Advertisements

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच
हुआ क्विज प्रतियोगिता……
सरायकेला। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में कक्षा नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Advertisements

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया द्वारा आयोजित उक्त क्विज प्रतियोगिता के अवसर पर केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारती कुमारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें कुल नंबर 20 में सभी प्रतिभागियों ने 15 से 18 अंक अर्जित किए। नवम वर्ग के सुनील महानंद सर्वश्रेष्ठ घोषित किए गए।
शेष सभी विद्यार्थियों के बीच भी पारितोषिक का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विजय एवं अनीमा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Related posts:
शादी की नियत से नाबालिग को भगा ले जाने वाले शादीशुदा को गिरफ्तार कर सरायकेला पुलिस ने भेजा जेल......
Jamshedpur : बेल्डीह क्लब में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की 86 वीं स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया ...
Chandil : जमशेदपुर से खाटु जा रहे श्याम भक्त का चाण्डिल गोलचक्कर में श्याम कला भवन के सदस्यों ने बा...

