Spread the love

21 फरवरी महजुटान के लिए झारखंडी भाषा संघर्ष समिति की

जागरूकता रथ पहुँची टीटीडीह पंचायत के विभिन्न गांवों में……

सरायकेला। आगामी 21 फरवरी को सरायकेला के कांकड़ा मैदान में आयोजित झारखंडी भाषा आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के कई पंचायतों में जागरूकता रथ पहुंचा।

Advertisements

शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडो के साथ साथ राजनगर प्रखंड के टीटीडीह पंचायत में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति का जागरूकता रथ पहुंचा। और क्षेत्रीय भाषा आंदोलन में अपना समर्थन देने और समय अनुसार उक्त स्थान पहुँचने के लिए सभी को जागरूक किया गया। जागरूकता रथ का नेतृत्व जय प्रकाश महतो ने किया। बताया गया कि आगामी 21 फरवरी को सरायकेला के बड़ा खाकड़ा में भाषा आंदोलन के लिए वृहत महजुटान होनी है। जिसमे भाषा आंदोलन के नायक जयराम महतो भी उपस्थित होंगे। और इस आंदोलन को सफल बनाने मेंं और इस आंदोलन में अपने युवा साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी आदिवासी मूलवासीयों से अपील की।

वहीं इस मौके पर जय प्रकाश महतो,राजेश महतो,कृष्णा महतो,झंडू महतो,सुशील महतो,गणेश महतो,तपन महतो एवं कांग्रेस महतो उपस्थित थे।

Advertisements

You missed