Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी की जीत पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने दी बधाई . . .
सरायकेला : SANJAY
Advertisements

Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी के लोकसभा चुनाव जीतने पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने चाईबासा पहुंचकर नवनिर्वाचित सांसद से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी.
इस दौरान डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि कोल्हान की जनता ने इंडिया गठबंधन के ऊपर विश्वास जताया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों के बीच विश्वास कायम करने में भाजपा विफल रही है.
वहीं जिस तरह से पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र का विकास होना चाहिए था पिछले कई वर्षों से नहीं हुआ है. पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास अब नव निर्वाचित सांसद जोबा मांझी के नेतृत्व में होगा. उन्होंने कहा कि यहां के मूलवासी एवं आदिवासी को उसका हक जरूर दिया जाएगा.
Related posts:

