Spread the love

जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रूप मे प्रदीप कुमार भगत ने किया

पदभार ग्रहण….

 

सरायकेला Sanjay। प्रदीप कुमार भगत ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने उन्हें पदभार दिया। जानकारी हो कि निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमारी गीतांजलि के स्थानांतरण के बाद तत्कालीन कोषागार पदाधिकारी उप समाहर्ता प्रमोद कुमार झा को उपायुक्त के आदेशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी का पदभार दिया गया था। उनके लंबे अवकाश पर जाने के वजह से अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त पदभार दिया गया था। इस बीच कार्मिक विभाग द्वारा प्रदीप कुमार भगत को सरायकेला-खरसावां जिला आपूर्ति पदाधिकारी नियुक्त किया गया। वे जिले में योगदान कर अवकाश पर गए थे। गुरुवार को अवकाश से आने के बाद उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता हर लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण में विभागीय दिशा निर्देश का पूर्ण रूप से अनुपालन करेंगे। जानकारी हो कि प्रदीप कुमार भगत जिले के चांडिल प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी रह चुके हैं।

Advertisements

You missed