Advertisements
Spread the love

SARAIKELA SAMACHAR :

Advertisements
Advertisements

लोहे की नुकीली की लगी डंडे से मार कर सौतेली बहन की हत्या

करने के आरोप में भाई हुआ गिरफ्तार, रहा है अपराधिक

इतिहास….

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत हंसाहुड़ी मोहल्ले में बीते 25 जनवरी को लोहे की नुकीली की लगे बांस के डंडे से मार कर अपनी सौतेली बहन की हत्या करने के आरोप में सरायकेला पुलिस ने आरोपी भाई 21 वर्षीय राजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हंसाहुड़ी मोहल्ला निवासी राजनंदन झा के बेटे राजीव कुमार द्वारा अपनी सौतेली बहन मानसी कुमारी को लकड़ी में लगे लोहे की नुकीली कील से वार किया गया। जिसमें घायल मानसी की सदर अस्पताल सरायकेला में इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद राजीव घर के बाहर ताला लगाकर भागा हुआ था।

घटना की सूचना उसके परिजनों द्वारा मृतका के माता पिता को दिया गया। जिसके बाद सरायकेला थाना कांड संख्या 13/ 2022 के तहत मामला दर्ज करते हुए बीते बुधवार को हन्साहूडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से राजीव को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उन्होंने बताया कि राजीव का अपराधिक इतिहास रहा है। जिसमें जब वह बालिग नहीं था उस समय चाईबासा के मुफस्सिल थाना से लैपटॉप चोरी करने के आरोप में जेल गया था। और वर्ष 2020 में चाईबासा के मुफस्सिल थाना से मोबाइल चोरी के आरोप में राजीव जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि छापामारी दल में सरायकेला थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।

You missed