Advertisements
Spread the love

समाजसेवी बासंती गागराई ने खुंटपानी के बडाचिरु पंचायत में महागठबंधन के पक्ष में चलाए जनसंपर्क अभियान . . .

सरायकेला : SANJAY 

खरसावां विधायक दशरथ गागराई के धर्म पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई, जिप सदस्य जमुना तियु, पुर्व प्रमुख रजनी बानरा ने संयुक्त रूप से खुंटपानी प्रखंड क्षेत्र के बडाचिरु पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया व डोर टू-डोर जाकर खुंटी संसदीय सीट से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में मतदान करने के लिए ग्रामीणों एवं मतदाताओं से अपील किया। मौके पर समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि जल, जंगल, जमीन एवं आदिवासी व मुलवासियों का हक अधिकार बचाना है तो महागठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को जिताना है। उन्होंने कहा कि अभी का राजनीतिक परिदृश्य लोकतंत्र के खिलाफ है। वर्तमान भाजपा की सरकार संविधान को बदलना चाहती है। धार्मिक एजेंडा को आगे कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहती है‌ और देश को बांटना चाहती है। देश में मोदी सरकार मंहगाई व बेरोजगारी का युवा व जनता को तोहफा दे रही है। महंगाई की मार से जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इस पर वर्तमान सरकार पर्दा डाल रही है। ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बड़ा है। हम सभी गठबंधन धर्म का पालन करें और खूंटी लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को विजयी बनाएं। जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

You missed