Advertisements

जिप सदस्य शंभू मंडल ने बीकानीपुर विरध्वजपुर में एक सौ केवीए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन…
सरायकेला Sanjay। विगत दिनों विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरे में रात गुजार रहे बीकानीपुर विरध्वजपुर गांव के ग्रामीणों की खुशियां वापस लौट आई। इसे लेकर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बुधवार को गांव में नवस्थापित एक सौ केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर का नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
Advertisements


मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव समर्पित एवं तत्पर भाव से हमेशा उपलब्ध हैं। क्षेत्र में जीवन की खुशहाली ही उनके लिए सर्वोपरि है। इस अवसर पर रापचा के पंचायत समिति सदस्य कालीपद सरदार, दुग्धा की पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी मुर्मू, पागा सरदार, प्रधान कालीपदो सिंह सरदार एवं विनोद मंडल सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे। सभी ने विद्युत ट्रांसफार्मर के सुचारू हो जाने पर खुशी जाहिर की।
Related posts:
श्री परशुराम शक्ति सेना का चौथा स्थापना दिवस मना; ब्राह्मण समाज की एकता को और बुलंद करने का लिया गया...
SARAIKELA NEWS : शिलापट्ट में नाम को लेकर हुए विवाद के बाद झामुमो गम्हरिया प्रखंड प्रभारी ने प्रेस क...
रतन टाटा की जयंती पर शिक्षा की नई पहल, गम्हरिया के सरकारी स्कूल में 20 बच्चों को मिलेगी निःशुल्क नवो...

