Advertisements

सरहुल पूजा में शामिल हुए जिप सदस्य शंभू मंडल, कहा धार्मिक संस्कार और संस्कृति ही हमारी असली पूंजी, इसका संरक्षण है जरूरी…
सरायकेला Saraileia । भूमिज समाज की ओर से वीरध्वजपुर बीकानीपूर में आयोजित प्रकृति पर्व सरहुल पूजा के अवसर पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल पूजन उत्सव में शामिल हुए। जहां जाहेरथान में मत्था टेकते हुए उन्होंने क्षेत्र के सर्व मंगल की कामना की। मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्कार और संस्कृति ही हमारी वास्तविक पूंजी है।
Advertisements


जिसे आने वाली भावी पीढ़ी के लिए मूल रूप में सुरक्षित एवं संरक्षित रखना हम सभी का परम दायित्व है। इस अवसर पर सरहुल पूजा के साथ पारंपरिक नृत्य और संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मौके पर पागा सरदार, संजय सरदार, अमरेश गोस्वामी, ग्राम प्रधान कालीपद सिंह सरदार, पंचायत समिति सदस्य कालीपद सरदार, शिवराम बास्के एवं विनोद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:
SARAIKELA NEWS : जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर में आयोजित रोजगार मेला-2023 का मंत्री चंपाई सोरे...
जिले में खेल के विकास को लेकर उपायुक्त ने खेल संघों के साथ की बैठक, प्रतिभा और संसाधन विकास को लेकर ...
Jamshedpur News : जमशेदपुर के उलीडीह को 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस कर रही है नाबालिग और ...

