
नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से उठे मामले को लेकर जिला कांग्रेस
पार्टी में राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन……
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र को लेकर उठे मामले पर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू के नेतृत्व में सोते गए ज्ञापन में बताया गया है कि नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की स्थापना पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, पुरुषोत्तम दास टंडन, आचार्य नरेंद्र देव, रफीक अहमद किदवई एवं अन्य नेताओं द्वारा 1937 में की गई थी। ताकि एसोसिएट जर्नल्स मिटिड नामक कंपनी को स्थापित करके देश में स्वतंत्रता आंदोलन को आवाज दिया जा सके। 1942 से लेकर 1945 तक अंग्रेजों द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इस समाचार पत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसे महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन के लिए एक त्रासदी के रूप में वर्णित किया था। इस समाचार पत्र की संपादकीय उत्कृष्टता के बावजूद नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र निरंतर आर्थिक रूप से घाटे में जाता गया। जिसके परिणाम स्वरूप इसके द्वारा देव बकाया राशि 90 करोड़ रूपया तक पहुंच गई। इस संकट में फंसी नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की सहायता के लिए कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2002 से लेकर वर्ष 2011 के दौरान लगभग एक सौ किस्तों में इसे 90 करोड़ रुपए का ऋण दिया। बीजेपी में बैठे लोग और उनके हितैषी, जोकि नेशनल हेराल्ड को दिए गए 90 करोड़ों रुपए की ऋण को आपराधिक कृत्य के रूप में मान रहे हैं, ऐसा वह विवेकहीनता और दुर्भावना से अभिप्रेत होकर कह रहे हैं। जो सर्वथा अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा हमारे नेतृत्व का इरादा बड़ा स्पष्ट है। इरादा स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने का है कि नेशनल हेराल्ड, जो कांग्रेस पार्टी की विरासत का प्रतीक है, उसके मूल्य हमेशा जीवित रहे। और हमारे आदर्शों एवं सिद्धांतों को व्यक्त करने में नेशनल हेराल्ड हमारी आवाज बनी रहे। यह सत्य की लड़ाई है। और सत्य की हमेशा विजय हुई है। इस बार भी होगी और राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेतृत्व इस अग्नि परीक्षा से और ओजस्वी होकर उभरेंगे। मौके पर कॉन्ग्रेस पार्टी के विशु हेंब्रम, लाल बहादुर सिंहदेव, केंडो एवं राज बागची सहित अन्य उपस्थित रहे।


