Spread the love

साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त 30 फरियादियों की

समस्याओं से अवगत हुए; त्वरित समाधान हेतु दिए निर्देश।

सरायकेला। जिला दंडधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल अपने कार्यालय कक्ष में कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के दूर दराज गाँव/शहर से आए लगभग 30 फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए। उक्त समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने सम्बन्धित कार्यालय प्रधान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चले कि आवेदन के माध्यम से फरियादियों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। जिमे मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राशन कार्ड, कल्याण विभाग, आदित्यपुर नगर निगम में अवैध पार्किंग, पार्को के साफ सफाई समेत कई विभाग से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न माध्यमो से प्राप्त पेंशन योजना, राशन कार्ड, पेयजल एवं स्वास्थ्य सम्बंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करे। ताकि लाभुकों को कार्यालयों का चक्कर ना लगाना पड़े।

Advertisements
Advertisements

You missed