अनियमित बिजली पानी से परेशान सरायकेला नगर पंचायत की
महिलाओं ने बाल्टी डेगची और बर्तन के साथ जाम किया मुख्य सड़क
मार्ग, 2 जून को स्वेच्छा से बंद होगा सरायकेला बाजार……
सरायकेला। अनियमित बिजली पानी से परेशान सरायकेला नगर पंचायत की महिलाओं द्वारा बाल्टी डेगची एवं बर्तन लेकर सरायकेला मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला द्वारा निराकरण एवं आचार संहिता लागू होने की टेलिफोनिक वार्ता उपरांत जाम हटा।
Advertisements

Advertisements

जाम स्थल पर सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स में तीन से चार गुना अव्यवहारिक वृद्धि एवं बिजली पानी की भयावह समस्या के विरोध में दिनांक 2 जून को स्वेच्छा से सरायकेला बाजार पूर्णतः बंद करने एवं अटल चौक के समीप मुख्य मार्ग को अवरुद्ध करने का निर्णय लिया गया।

