Spread the love

स्पीकमैके द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कनवेशन में पद्मश्री गुरु

शशधर आचार्य ने दी छऊ कला की जानकारी…..

सरायकेला। स्पीकमैके के द्वारा बेंगलुरु के अलाउंस विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन में पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य एवं आचार्य छऊ नृत्य बिचित्रा के सह निदेशक रंजीत कुमार आचार्य द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य पर जानकारी दी गई। चल रही उक्त कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

Advertisements
Advertisements

भारत के कला के क्षेत्र के पांच विद्या में उक्त कार्यशाला चल रहा है। जिसमें पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य एवं रंजीत कुमार आचार्य द्वारा अंतर्राज्यीय शिक्षार्थियों को सरायकेला छऊ नृत्य की इतिहास, तकनीक एवं कला विकास आदि विषय पर संगोष्ठी और कार्यशाला में अंग संचालन पर शिक्षा दिया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम शाह कार्यशाला 29 मई से 4 जून तक आयोजित किया जाएगा। आचार्य छऊ नृत्य बिचित्रा का प्रयास है कि निकट भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर सरायकेला छऊ नृत्य को विश्व पटल के शिखर पर स्थापित किया जाए।

You missed