जिला परिषद सदस्य गम्हरिया 13 के प्रत्याशी शंभू मंडल ने
चलाया रैंडम जनसंपर्क और प्रचार अभियान……
सरायकेला। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 में गम्हरिया भाग 13 से जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी शंभू मंडल ने क्षेत्र अंतर्गत रेंडम जनसंपर्क और प्रचार अभियान चलाया। इसके तहत दुग्धा पंचायत के कालिकापुर गांव में आम लोगों एवं मतदाताओं से मिलते हुए उन्होंने अपना एजेंडा बताया।
Advertisements

Advertisements


कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए चुनाव में सोच समझ कर फैसला लें। उन्होंने अपने एजेंडे के तहत शिक्षा, रोजगार, खेल सहित समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का वायदा किया। अपने चुनाव चिन्ह ईंट छाप के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि घर की बुनियाद ईंट से और विकास की बुनियाद शंभू से ही संभव होगा। उन्होंने मतपत्र पर क्रम संख्या आठ में ईंट छाप पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

