Spread the love

निर्वाचन से संबंधित शिकायत प्रेक्षक से कर सकते हैं आमजन…..

राज्य निर्वाचन आयोग ने किया जिले के दोनों अनुमंडलों में

सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त……

सरायकेला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने शनिवार को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के सफल संचालन एवं अभ्यर्थियों के व्यय पर निगरानी को लेकर सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि आमजन व कोई अभ्यर्थी/उनका प्रतिनिधि निर्वाचन एवं किसी अभ्यर्थी से संबंधित शिकायत सीधे इनसे (प्रेक्षक) कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements

इसके तहत सरायकेला अनुमंडल के लिए सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार को बनाया गया है। जिनका मोबाइल संख्या 9431361729 है। वहीं उमाशंकर सिंह को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। जिनका मोबाइल संख्या 9470567508 है।

इसी प्रकार चांडिल अनुमंडल के लिए सामान्य प्रेक्षक अर्चना मेहता को बनाया गया है। जिनका मोबाइल संख्या 9693492233 है। वहीं सुनील कुमार को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। जिनका मोबाइल संख्या 8521099689 है।

आमजन/अभ्यर्थी सामान्य व व्यय प्रेक्षकों से किसी भी शिकायत को लेकर उनके मोबाइल संख्या पर भी संपर्क कर सकते हैं।

You missed