Spread the love

नाली जाम होने से मुख्य सड़क मार्ग पर बह रहा गंदा पानी…..

सरायकेला। सरायकेला-चाईबासा-खरसावां मुख्य मार्ग पर गैरेज चौक के समीप नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लंबे समय से नाली जाम रहने के कारण उक्त स्थिति बनी हुई है। जहां स्थानीय निवासियों सहित पैदल यात्री और गुजर रहे वाहनों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नाली की गंदगी सड़क मार्ग पर बहने के कारण आसपास के क्षेत्र में लोगों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

Advertisements
Advertisements