Advertisements
Spread the love

कांड्रा बाजार में मिली 85 वर्षीया वृद्धा सखी वन स्टॉप सेंटर से अपने बेटे के पास पहुंची…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। बीते 19 अगस्त की शाम लगभग 6:30 बजे कांड्रा बाजार में एक 85 वर्षीया अज्ञात वृद्धा पाई गई थी। स्थानीय कांड्रा थाना द्वारा सत्यापन करवाने पर भी उक्त वृद्धा के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। जिसके बाद कांड्रा थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक किशोर मुंडा द्वारा आश्रय के लिए उक्त वृद्धा को 20 अगस्त को सखी वन स्टॉप सेंटर लाकर सुपुर्द किया गया। जहां काउंसलिंग के उपरांत पता चला कि उक्त वृद्ध महिला का नाम हसीना बेगम है। परंतु वह अपना पता नहीं बता पा रही थी।

जिसके बाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा के निर्देशानुसार सखी वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक पूर्णिमा नायक एवं सहकर्मियों के समन्वय से वृद्ध महिला के आवास के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद वृद्ध महिला के परिजनों को दूरभाष पर सूचना देकर सखी वन स्टॉप सेंटर बुलाया गया।

जहां वृद्ध महिला हसीना बेगम को उनकी बेटे को सुपुर्द कर दिया गया।इस पूरे कार्य में सरायकेला के स्थानीय समाजसेवी इमरान अहमद का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You missed