Spread the love

बाबाकुटी की एक 33 वर्षीय महिला ने अपने घर में खिड़की के सहारे लटक की कर आत्महत्या…

सरायकेला:नवीन प्रधान

Advertisements
Advertisements

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबाकुटी की एक 33 वर्षीय महिला ने अपने घर में खिड़की के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली. घर के सदस्यों ने जब देखा कि काफी देर हो गया है तब जाकर देखा तो महिला फंदे से झूल रही है.महिला के पति का नाम पप्पू सिंह है और उनके तीन बेटियां व एक पुत्र हैं. एक पुत्री का दो माह पूर्व शादी हो चुका है.

आनन- फानन में परिजन महिला को टीएमएच लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला का नाम मीना देवी बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 11:00 बजे के आसपास महिला घर के बाथरूम के खिड़की से सुतली के सहारे फंदा लगाकर झूल गयी.

उधर सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के वक्त घर पर सभी क्रिकेट देख रहे थे. महिला ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है.

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …