Advertisements

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर कदमडीहा गांव में हुआ जागरूकता कार्यक्रम…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना पंचायत अंतर्गत कदमडीहा गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से पद्मश्री छुटनी महतो, छोटा दावना पंचायत के पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो, ग्राम प्रधान साहेब राम महतो, प्रमिला महतो, जीतमानी टुडू एवं अरुण महतो सहित कदमडीहा और जुरगुड़िया गांव के सभी महिला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि बाल विवाह के विरुद्ध समाज मैं जागरूकता लाने के लिए सभी वर्ग के लोगों को एक साथ मिलकर काम करना होगा।
पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह समाज और देश के लिए अभिशाप है। जिससे स्वस्थ भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है।
Related posts:
चाकुलिया पुलिस ने किया काली मंदिर में हुए चोरी का खुलासा, गिरफ्तार नाबालिग ने बताया की दिन में घर-घर...
मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत गमहरिया प्रखंड ...
रॉची : एसपी के निर्देश पर एटीएस ने 5 संगठित अपराधी गिरोह के 109 ठिकाने पर की छापामारी 10 अपराधी गिरफ...

