Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान, फॉगिंग, ब्लीचिंग एवं कीटनाशक छिड़काव की मांग की…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत सरायकेला के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बरसाती बीमारियो एवं वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सफाई अभियान चलाकर फॉगिंग, ब्लीचिंग एवं कीटनाशक छिड़काव करने की मांग की है।

अपने लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि बरसात और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की संभावना है। वर्तमान में सदर अस्पताल में बरसाती बीमारियों के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। यह मच्छर काटने से डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया जैसे वेक्टर जनित बीमारियां फैल रही है। और भविष्य में फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इसलिए समय रहते बरसाती बीमारियां एवं वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति सघन सफाई अभियान, फॉगिंग, ब्लीचिंग एवं कीटनाशक छिड़काव करवाने की योजना बनाएं। वर्तमान में ठोस कचरा निस्तारण प्लांट नहीं होने के कारण लगातार अखाड़ा साल शमशान घाट नदी के किनारे गंदगी का अंबार लग गया है।

नदी किनारे गंदगी फैलाना एनजीटी के नियमों के विपरीत है। इसलिए उन्होंने मांग की है कि बरसाती बीमारियो एवं वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सघन सफाई अभियान, फॉगिंग, ब्लीचिंग एवं कीटनाशक का छिड़काव नियमित रूप से करवाया जाए। और अखाड़ा साल श्मशान घाट के सामने पहले गंदगी के अंबर को साफ करवाया जाए।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित