Advertisements
Spread the love

गम्हरिया प्रखंड परिसर में ग्राम सभा द्वारा चयनित लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बांटे गए बत्तख के चूजे…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। ग्राम सभा के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच गम्हरिया प्रखंड परिसर में बत्तख के चीजों का वितरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशुपालन पदाधिकारी डॉ ज्योति ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 75 एवं 90 प्रतिशत सब्सिडी पर चयनित 15 पशुपालकों को बत्तख के चूजे वितरित किए गए हैं।

यह बत्तख के चूजे 20 दिनों के हैं। सभी पशुपालकों का चयन हर एक ग्राम में ग्राम सभा करने के बाद किया गया है। यह कल्याणकारी योजना हर वर्ष हर जिले और प्रखंड में आयोजित की जा रही है। मौके पर गम्हरिया प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई एवं प्रखंड अंचल के तमाम कर्मी मौजूद रहे।

You missed