Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर राजनगर में पीने का पानी व्यवस्था करने की मांग की…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर राजनगर में पीने का पानी व्यवस्था करने की मांग की है। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा है कि राजनगर प्रखंड में पीने का पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जिला में भारी गर्मी के चलते पीने का पानी के लिए लोग तड़पने लगे हैं। पीएचईडी विभाग की लापरवाही से घर-घर नल योजना नहीं पहूंचने के कारण लोग पीने का पानी के लिए तरसने लगे हैं।

गेंगेंरुली पंचायत, राजनगर प्रखंड के सोसोमली गांव में एक टावर का काम अधूरा रखकर काम बंद कर दिया है। जबकि पाइप लाईन सभी घरों में लगायी गयी है। संवेदक और विभाग अधूरा काम पर मौन है और आम जनता त्रस्त है। इस अधूरे काम को अविलंब पूरा कराने की कृपा करने की उन्होंने मांग की है।

उन्होंने बताया है कि राजनगर प्रखंड के जोनबनी पंचायत के राजाबासा गांव में एक भी जलमीनार नहीं लगाया गया है। जो चापाकाल लगा हुआ था, वो भी खराब पड़ा है।लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। उक्त समस्या को लेकर उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि उपरोक्त जगहों में पानी का व्यवस्था हर हाल में करने की कृपा की जाए।

You missed