Spread the love

जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2023 आज…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2023 का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2023 अंतर्गत वॉलीबॉल एवं कुश्ती के लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला और तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए आर्चरी अकादमी दुगनी में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2023 में वॉलीबॉल, कुश्ती एवं तीरंदाजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ शुक्रवार को पूर्वाहन 8:30 बजे निर्धारित प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होंगे।

You missed