Spread the love

एआईएसएमजेडब्ल्यूए के जिला कमेटी की हुई बैठक; पत्रकारिता और पत्रकार हित में समर्पण के साथ कार्य करने का लिया गया संकल्प…

समाज को जगाने वाले चौथे स्तंभ के पत्रकारों के लिए समाज का हर वर्ग संवेदनशील बने: प्रीतम सिंह भाटिया…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के नवगठित शहरी एवं ग्रामीण जिला कमेटी की पहली बैठक सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला में संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ राष्ट्रीय महासचिव का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ही एकमात्र पत्रकारों का ऐसा संगठन है जहां सभी कोटि के और सभी संगठन के पत्रकारों का स्वागत है। एसोसिएशन पूरी तरह से स्वच्छ पत्रकारिता और पत्रकार हित में समर्पित रहकर राज्य से राष्ट्र स्तर तक पत्रकारों की आवाज को बुलंद करता रहा है।

उन्होंने वर्तमान की पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को जगाने और वास्तविक आईना दिखाने वाले कठिन परिस्थितियों में जीवन संघर्ष कर रहे पत्रकारों के लिए समाज के सभी वर्गों को संवेदनशील होने की आवश्यकता है।
एसोसिएशन के शहरी जिलाध्यक्ष गोलक बिहारी ज्योतिषी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविकांत गोप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को प्रदेश प्रवक्ता अरुण मांझी, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार महतो, कोल्हान प्रमंडल महासचिव सुदेश कुमार, कोल्हान प्रमंडल सचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, शहरी जिला महासचिव अभिषेक कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कमेटी का विस्तार करते हुए सभी पदधारियों और नए सदस्यों का स्वागत राष्ट्रीय महासचिव द्वारा मुंह मीठा कर कराया गया।

कार्यक्रम के समापन पर स्वच्छ पत्रकारिता और पत्रकार हित में समर्पित भाव से कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही जिले में एसोसिएशन का राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाकर बैठक का समापन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के फनी भूषण टूडू, बानेश्वर महतो, शशि भूषण महतो, शंभू सेन, कल्याण पात्रा, फूलचांद, निमाई कुमार, अमिया रंजन महतो, पंकज महतो, खगेन चंद्र महतो, पारसनाथ ठाकुर, हेमंत महाली, कांग्रेस महतो, दशरथ महतो, विकेश दास, सुमन मोदक, सुधीर गोराई, संतोष साव, सुशील सारंगी एवं परमेश्वर साव सहित दर्जनों की संख्या में जिलेभर के पत्रकार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन संजय मिश्रा द्वारा किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।