
साइकिल चुरा कर ले जाते जमशेदपुर के युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा; किया पुलिस के हवाले…
सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला नगर क्षेत्र के साप्ताहिक हाट बाजार में शुक्रवार को साइकिल चुराते एक युवक रंगे हाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसकी धुनाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने अपना नाम राजू पात्रा बताया है, जो अपना पता जमशेदपुर भुइयांडीह के छायानगर निवासी बता रहा है। घटना लगभग 12:00 बजे के आसपास की है।स्थानीय लोगों ने साइकिल चुराते हुए राजू को रंगे हाथ पकड़ा, उसके बाद उसकी जमकर धुनाई भी कर दी, बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई एवं राजू को पुलिस के हवाले किया गया। इधर राजू ने पुलिस को बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ सरायकेला साप्ताहिक हाट आया हुआ था।
सरायकेला पुलिस आरोपी राजू का मेडिकल कराते हुए पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक हाट बाजार से साइकिल की चोरी होती है। जिसमें बाहर से आने वाले युवकों द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। इससे पूर्व भी स्थानीय लोगों द्वारा साइकिल चोरी की घटना को लेकर सरायकेला थाना में शिकायत की गई थी।
Related posts:

