Spread the love

ब्रेकिंग डांस एसोसिएशन की हुई बैठक, ब्रेकिंग डांस स्पोर्ट्स पर हुई चर्चा…

सरायकेला: संजय मिश्रा। ब्रेकिंग डांस एसोसिएशन झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक टाटा कॉलेज चाईबासा के परिसर में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित एसोसिएशन के स्टेट हेड गणेश सी कालिंदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों में प्रोफेशनलिज्म का विकास के साथ-साथ ब्रेकिंग डांस स्पोर्ट्स खेल को आगे ले जाना उद्देश्य है।

Advertisements
Advertisements

बैठक में उन्होंने विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी देते हुए जिले में ब्रेकिंग डांस स्पोर्ट्स के प्रचार प्रसार एवं खेल तथा खिलाड़ियों के उत्थान विकास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिला में ब्रेकिंग डांस स्पोर्ट्स की अपार संभावना है। जिसे देखते हुए जिले में जल्द ही एसोसिएशन का गठन कर खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर नरेश हेसा, विशाल कुमार सोय, सतीश महाराणा, दीपक पाट पिंगुआ, लदुरा तियु, सजान बिरुली, जडेन एवं भाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।