Advertisements
Spread the love

एसओई विद्यालयों में भी अब पकेगा मध्यान्ह भोजन; दो एसओई विद्यालयों में हुआ माता समिति का गठन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों में भी अब स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना का लाभ मिलेगा। इसकी तैयारी को लेकर जिले के दो सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला और कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय सरायकेला में माता समिति का गठन किया गया। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला में मुख्य रूप से उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक सह विद्यालय के प्रभारी पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम की देखरेख में माता समिति का चुनाव संपन्न कराया गया।

विद्यालय की प्राचार्या अंबिका प्रधान की अध्यक्षता में इसे लेकर आयोजित अभिभावकों की बैठक में लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई माता समिति की गठन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से भारती महतो को संयोजिका, सुनीता महतो को उप संयोजिका, छवि महतो एवं संजू महतो को रसोईया और विपुला महतो को उप रसोईया पद के लिए चयनित किया गया। इसके साथ ही माता समिति के सदस्य के रूप में 9 अभिभावकों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम सभी चयनित माता समिति के संयोजिका, रसोईया एवं सदस्यों को शुभकामना देते हुए उनके अधिकार और कर्तव्य के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माता समिति का एकमात्र पवित्र लक्ष्य होना चाहिए कि विद्यालय के बच्चों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध हो। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, प्रखंड मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसी प्रकार सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में भी सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत और प्रखंड मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो की प्रमुख उपस्थिति में और विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण कुमार की देखरेख में माता समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुशीला जामुदा एवं सुकेसी डोगर का चयन रसोईया के रूप में किया गया। इसके साथ ही माता समिति के अन्य सदस्यों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?