प्राथमिक विद्यालय धोबाडीह के विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन , लक्ष्मी सामड बनी अध्यक्ष…..
सरायकेला (संजय मिश्रा) सरायकेला प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय धोबाडीह के विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। स्थानीय वार्ड सदस्य की उपस्थिति में तथा संकुल साधन सेवी संचीता महतो की देखरेख में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।
Advertisements

Advertisements

जिसमें सर्वसम्मति से लक्ष्मी सामड को अध्यक्ष जोंगा जोंको को उपाध्यक्ष सहित राम सामड, बबीता सामड, रानी सामड, पेजोन सामड, मेजारी पूर्ति, सुकमति कांडाईबुरु, रीना बानरा, सुखमति सामड, सुशीला बानरा, सुनीता सामड को सदस्य, नंदनी सामड को बाल संसद प्रतिनिधि, सनत कुमार साहू को शिक्षक प्रतिनिधि एवं प्रधानाध्यापिका कविता कुमारी को पदेन सचिव बनाया गया।


