Advertisements

विधायक प्रतिनिधि ने ट्रॉसफॉर्मर का किया उद्घाटन।
सरायकेला Sanjay: गम्हरिया प्रखंड के कोलाबीरा में खरसावां के विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र महतो ने ट्रॉसफॉर्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। कोलाबीरा में नया ट्रॉसफॉर्मर के लगने से ग्रामीणो में खुशी है। जानकारी हो पिछले कई दिनो से कोलाबीरा का ट्रॉसफॉर्मर खराब होने से विद्युत आपूर्त्ति ठप्प था। ट्रॉसफॉर्मर खराब होने की सूचना ग्रामीणों ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई को दी जिसके बाद विधायक के पहल पर कोलाबीरा में नया ट्रॉसफॉर्मर लगाया गया।
Advertisements

विधायक प्रतिनिधि ने कहा खरसावां विधायक क्षेत्र के विकास के प्रति तत्पर है। मौके पर कोलाबीरा के ग्राम प्रधान मनोहर महतो,बीरबांस के पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा,समाजसेवी प्रकाश महतो,संतोष महतो,लालटू महतो,अजय महतो,किशोर महतो,निर्मल लोहार,सूरज महतो व अजय लोहार समेत अन्य उपस्थित रहे।
Related posts:

